सरकारी सड़क पर कब्जा करने की शिकायत
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- साहेबगंज। वासुदेवपुर वार्ड आठ में आरसीसी सड़क पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर शिवशंकर राय ने थाना में शिकायत की है। इसमें ग्रामीण पंकज कुमार और फूलदेव राय पर सड़क कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। उसने पुलिस को बताया कि वार्ड आठ में एक ही सार्वजनिक मुख्य सड़क है। आरोपितों द्वारा जबरन बांस लगाकर सड़क का अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.