अररिया, अप्रैल 22 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सरकारी सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नप प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान महादलित परिवारों के चूल्हे और चौकी तक टूट गए, जिससे पीड़ित परिवार सिर्फ गुहार तक ही लगा पायी। यह कार्रवाई राज्य सूचना आयोग के निर्देश पर की गई। फारबिसगंज के एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने अभियान को लेकर दंडाधिकारी की नियुक्ति की थी तथा फारबिसगंज और बथनाहा थाना अध्यक्ष को भी इस अभियान में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी सड़क पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान कई अस्थायी संरचनाएं ध्वस्त कर दी गईं, जिसमें महादलित परिवारों के चूल्हे और चौकी भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- राज्य सूचना आयोग के निर्देश पर हुई कार्रवाई मामले की पुष्टि करते हुए कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.