सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई साफ सफाई
हापुड़, जून 25 -- गांव असौड़ा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से साफ सफाई कराने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चों से स्कूल परिसर में सफाई कराई गई है। हालांकि इस मामले में बीएसए ने जांच उपरांत कार्रवाई के दावे किए हैं। शासन के आदेश पर कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के परिषदीय सरकारी स्कूल बच्चों के लिए 25 जून से खुल रहे हैं। 22, 23 और 24 जून को स्कूल केवल शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को विभागीय कार्य करने के लिए खोले गए। यहां बुधवार को हापुड़ शहर से सटे गांव असौड़ा के एक प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चों को स्कूल में बुलाया गया। इतना ही नहीं, बच्चों से स्कूल के परिसर में साफ-सफाई का कार्य भी कराया गया। बच्चे स्कूल की साफ सफाई करते दिख रहे हैं। लोहे की खिड़की को बच्चे कपड़े से साफ कर रहे हैं। इस मामले में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.