चित्रकूट, अप्रैल 3 -- चित्रकूट। बरगढ़ न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय खोहर में वार्षिकोत्सव के साथ नवारंभ उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें मेधावी बच्चों को एसडीएम मऊ रामऋषि रमन, खंड शिक्षाधिकारी कृष्णदत्त पांडेय व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। एसडीएम ने नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे किसी से कम नहीं है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल जरुर भेजें। हर व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है, क्योंकि भविष्य निर्माण में शिक्षा ग्रहण करना बहुत ही जरूरी है। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि किस प्रकार से अभाव में पल कर भी सरकारी स्कूल के बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। जिले के अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.