सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के बीच मारपीट, सहमे बच्चे
अमरोहा, मई 16 -- गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय पतेई खादर शनिवार को अखाड़ा बन गया। छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में स्कूल के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह एवं सहायक अध्यापक गौरव नागर के बीच जमकर मारपीट हुई। अचानक हुई घटना से बच्चे सहम गए। थाने में तहरीर देने के संग विभागीय अफसरों से भी मामले की शिकायत की गई है। बीईओ ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। लिहाजा पुलिस स्तर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के बाद प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह ने रहरा थाने में दी तहरीर में कहा कि शनिवार को स्कूल में मौजूद सहायक अध्यापक गौरव नागर से बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा तो ग्राम प्रधान हरिराज की मौजूदगी में गाली-गलौज के बाद उन्होंने मुझसे मारपीट कर दी। अपने गांव के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.