हापुड़, नवम्बर 23 -- सरकारी स्कूल में खड़ंजा लगाते हुए बच्चों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो शहर की एक सरकारी स्कूल से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई करने के दावे कर रहे हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें बच्चे स्कूल में खड़ंजा लग रहे हैं। बच्चों से स्कूल में बाल श्रम कराया जा रहा है। वायरल वीडियो शहर के एक स्कूल से जुड़ी बताई जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतू तोमर ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। सच्चाई का पता कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.