बागपत, फरवरी 26 -- बागपत। परिषदीय विद्यालयों में तिथि भोजन योजना लागू है। इस योजना के तहत बागपत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने अपने बेटे रक्षित राजपूत के जन्मदिन पर गौरीपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को दावत दी। बच्चों ने हलवे की दावत का लुत्फ उठाया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालयों को सेनेटरी पेड इंसीनरेटर मशीन भी दान में दी। डॉ. मोनिका सिंह खंड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...