हजारीबाग, अप्रैल 1 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज बुधवार को हो गया। नए सत्र की शुरुआत जहां एक ओर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए उत्साह लेकर आया हैं वहीं किताबों की कमी ने इस उत्साह को फीका कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी सत्र शुरू होने से पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें नहीं दी गई। इससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। सत्र के पहले दिन शिक्षक मौखिक रूप से बच्चों को पढ़ाना शुरू किया है। इधर बच्चों का कहना है कि वे नई कक्षा में पहुंचे हैं, किताबें नहीं मिलने से उन्हें समझने में कठिनाई हो रही है। अभिभावक भी अपने बच्चों के किताब को लेकर परेशान हैं। इधर झारखंड शिक्षा परियोजना के एडीपीओ कौशल किशोर ने कहा कि बच्चों के लिए बीआरसी में किताबें आने लगी हैं। क्लास नौ की कु...