सरकारी स्कूल के बच्चे सीख रहे अभिनय की बारीकियां
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी स्कूल के बच्चे अभिनय की बारीकियां सीख रहे हैं। मंगलवार को जनहित प्रतिष्ठान की ओर से गुरु-शिष्य परंपरा के अन्तर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कन्हौली डीह में पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत प्रधानाध्यापिका सुनयना कुमारी ने की।कार्यशाला में मुजफ्फरपुर जनहित प्रतिष्ठान के लोक कलाकारों द्वारा विद्यालय के बच्चों को नाटक की बारीकियों की जानकारी दी गई। नाट्य कार्यशाला में सुनील कुमार एवं अरुण कुमार सिंह द्वारा परिचय एवं आत्मविश्वास निर्माण, समूह में घुलना-मिलना, झिझक दूर करना, मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति, स्वर एवं वाणी प्रशिक्षण, संवाद अदायगी की तकनीक, अभिनय प्रशिक्षण, भाव-भंगिमा आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.