सरकारी स्कूल के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे
फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद मंडल के 24 सरकारी स्कूलों के बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे। इसके तहत फरीदाबाद, पलवल और नूंह सरकारी स्कूलों को सीएम एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना शुरू की है। नए शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाएगी। सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकार की जारी सूची के अनुसार फरीदाबाद जिले से सात स्कूल, पलवल से आठ और नूंह से 10 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में आधुनिक स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल शिक्षण सामग्री, प्रशिक्षित शिक्षक और अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई पर विशेष फोकस रहेगा। बता दें कि सरकारी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.