फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है। अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पहली बार गणित ओलंपियाड में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए इच्छुक छात्रों से आवेदन आमंत्रित करने को कहा है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड के लिए तैयार करना है। अब तक ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में निजी स्कूलों के छात्रों की भागीदारी अधिक देखी जाती थी, लेकिन इस पहल के जरिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि सरकारी स्कूलों में भी कई मेधावी छात्र हैं, जिन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन मिलने पर वे बेहतर प्रदर्शन कर सकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.