फरीदाबाद, मार्च 6 -- -शिक्षा निदेशालय ने खेलों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लिया फैसला फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नया कदम उठाया गया है। शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को कम से कम चार खेलों में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा। इस निर्णय का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रतियोगी माहौल प्रदान करना है।शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेलों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए स्कूल प्रबंधन और खेल अध्य...