जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- झारखंड के सरकारी स्कूलों को अब केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें नवाचार के जीवंत केंद्रों यानी इनक्यूबेटर्स ऑफ इनोवेशन के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी पहल शुरू की गई है। राज्य के शिक्षा विभाग और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने भारत सरकार के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में अब मैथ और साइंस क्लब की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के भीतर छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को तराशना और उनमें तर्क शक्ति तथा जिज्ञासा की भावना को प्रोत्साहित करना है। हाल ही में रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इस योजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 173 सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन ने हिस्सा लिया।...