सरकारी स्कूलों में 17 को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
आरा, सितम्बर 6 -- आरा, हिप्र.। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 17 सितंबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। साथ ही आगामी दो अक्टूबर से मशाल कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसे ले डीईओ ने प्राइमरी से लेकर प्लस टू स्कूलों के हेडमास्टरों को निर्देश दिया है कि स्कूल परिसर व सभी वर्ग कक्षों की पूर्ण साफ-सफाई की जाय। पेयजल, चापाकल व शौचालय के आस-पास जलजमाव नहीं होना चाहिए। इसके लिए उसकी साफ-सफाई की जाये। आगामी मशाल कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्कूल के खेल मैदान को समतल किया जाये और वहां मौजूद झाड़ियों व कचरों को पूरी तरह से साफ किया जाये। सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे का उचित निपटारा करना है। प्लास्टिक और अन्य कचरे को खुले में जलाने के बजाय सुरक्षित स्थान पर नष्ट किया जाय या कूड़ेदान का प्रयोग किया जाये। अभियान में इको क्लब और छात्र-छात्राओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.