रांची, अप्रैल 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में 16 से 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसमें हर दिन जल शपथ होगा, जिसमें सभी छात्र और छात्रा शामिल होंगे। जल संरक्षण के महत्व को बताने के लिए एसएमसी और पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। शिक्षकों द्वारा जल संरक्षण विषय के बारे में क्लास में बताया जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन का आयोजन किया जाएगा। जस पखवाड़ा में हर दिन अलग-अलग होने वाले कार्यक्रम के लिए रूपरेखा भी जारी की गई है। जेईपीसी के प्रशासनिक पदाधिकारी एचडी तिग्गा ने सभी जिलों को निर्देश दे दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.