नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत 11वीं कक्षा में नॉन प्लान दाखिले के लिए पंजीकरण गुरुवार से शुरू होंगे। अभिभावक व छात्र शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। दाखिला के लिए पंजीकरण प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण का पंजीकरण 30 अप्रैल से 20 मई तक चलेगा। साथ ही, दस्तावेज सत्यापन दो जून से 15 जून तक होंगे। वहीं, दाखिले का दूसरा चरण 16 जून और तीसरा चरण 31 जुलाई से शुरू होगा।शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा समय में सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से 10वीं कक्षा पास करने वाले छात्र इसके लिए पात्र नहीं हैं। ऐसे में उन्हें अपने स्थानांतरण के संबंध में आगे की सहायता के लिए उस स्कूल से संपर्क करना होगा, जिसमें वे अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.