फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया, अभिभावकों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र के तहत प्रवेश उत्सव की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर स्कूलों में पारंपरिक तरीके से हवन का आयोजन कर सत्र का शुभारंभ किया गया। इसके बाद नए रजिस्टर में विद्यार्थियों के नाम दर्ज कर उन्हें अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया गया।इस दौरान एक ओर जहां बच्चों का स्वागत माला पहनाकर उत्साहपूर्वक किया गया। वहीं, दूसरी ओर नई किताबों की जगह पुरानी पुस्तकें मिलने से कई छात्रों को निराशा का सामना भी करना पड़ा। पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जिसके चलते नियमित पढ़ाई का माहौल पूरी तरह नहीं बन सका। अध्यापकों ने बच्चों का परिचय लिया और उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.