मुंगेर, जून 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता।राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को इस शैक्षणिक सत्र से सिले-सिलाए दो सेट पोशाक उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ ने सवाल खड़े किए हैं। संघ के जिला सचिव सुरेश मालाकार ने इसे व्यावहारिक दृष्टि से अप्रासंगिक बताते हुए सरकार से पुनर्विचार की मांग की है। यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में अब डीबीटी नहीं, जीविका देगी दो सेट पोशाकसुधार के लिए अनुरोध श्री मालाकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, अब तक शिक्षा विभाग की मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना एवं मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना के तहत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को निर्धारित राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती रही है। इससे अभिभावक अपनी सुविधा और बच्चों के नाप के अनुसार ...