सरकारी स्कूलों में समर कैंप 19 से
धनबाद, मई 16 -- सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिनी समर कैंप का आयोजन 19 मई से होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। समर कैंप सुबह 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। 18 मई तक तैयारी करने को कहा गया है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उपाय किए जाएं। 19 मई को खेल के साथ फिटनेस के तहत योग अभ्यास, छोटी दौड़, मेढक दौड़, तीन टांग दौड़, बैलेंस गेम होंगे। यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में 19 से लगेगा समर कैंप वहीं मिट्टी, लकड़ी कागज से खिलौने व झारखंड संस्कृति से जुड़ी वस्तु का निर्माण करेंगे। 20 मई को मास पीटी, कैरम, लूडो, शतरंज व पोस्टर मेकिंग के तहत मेरा विद्यालय एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.