नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, व.सं। राजधानी के कई सरकारी स्कूलों में संविदा सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें तीन से चार माह से वेतन नहीं मिला है। सोमवार को भुगतान का आश्वासन मिलने के बावजूद वेतन नहीं मिला। आरके पुरम स्थित स्कूल के कर्मचारी मेहुल ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारी चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। इस कारण स्कूलों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.