सरकारी स्कूलों में शुरू होगा पठन अभियान
रांची, अगस्त 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पठन अभियान शुरू होगा। सभी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को प्रोत्साहित करने और पठन कौशल के विकास के लिए जेईपीसी की ओर से स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से पठन अभियान : मेरे शब्द मेरी कहानी का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन 18 सितंबर तक स्कूल स्तर से लेकर जिला व राज्य स्तर तक होगा। 20 अगस्त तक इस कार्यक्रम को जिलों में लांच किया जाएगा। 19 अगस्त से पठन की शुरुआत जिलों के स्कूलों में होगी। इसके बाद 21 अगस्त तक शेयर्ड रिडिंग, 24 को 100 शब्द कहानी लेखन, 27 को मेरी कहानी-मेरे शब्द, 31 को विश्व की कहानियों का पाठ होगा। इसके बाद दो सितंबर को क्यूआर कोड स्टोरी वॉल, पांच सितंबर को स्टूडेंट पोडकास्ट और आठ को सभी स्कूलों में एक राग में पठन होगा। इसके बाद 18 सितंबर को राज्य स्तर पर सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.