रांची, अप्रैल 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब इनोवेशन करेंगे। इससे स्कूलों में पठन-पाठन से लेकर बच्चों की सीखने की कला विकसित होगी। सभी जिलों में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान और सामाजिक व भावनात्मक रूप से सीखने की कला में सुधार हो सकेगा। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन इनोवेशन चैलेंज की सरकार ने शुरुआत की है। इसके तहत नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की पहचान के लिए चेंजमेकर स्पोटलाइट के रूप में की जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसको लेकर एसओपी जारी कर दी है।डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन इनोवेशन चैलेंज के लिए शिक्षकों को 30 मई तक नामांकन करना होगा। यह भी पढ़ें- आधुनिक शैक्षणिक पद्धतियों को अपनाने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सशक्तिकरण कार्यशाला 30 जून तक जिला स्तर पर उनके इनोवेशन का मूल्यां...