सरकारी स्कूलों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी चार को
दरभंगा, जुलाई 2 -- दरभंगा, एक प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के तहत चार जुलाई को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी डीईओ को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा विद्यालय से बाहर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रत्येक विद्यालय में सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी), जीविका दीदियां, टोला सेवक, शिक्षा सेवक तथा अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में विद्यार्थियों की उपस्थिति, नामांकन, सीखने के स्तर, विद्यालय की सुविधाओं, स्वच्छता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.