सीवान, मई 7 -- सीवान। शहर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। कई स्कूलों में एक या दो शिक्षक ही पूरे स्कूल का संचालन कर रहे हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कक्षाएं नियमित नहीं लग पा रही हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव है। अभिभावकों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति करनी चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के बिना बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...