धनबाद, मार्च 8 -- सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक 2025-26 में पहली से सातवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए 11 मार्च से वार्षिक परीक्षा का आयोजन होगा। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) रांची के निर्देशानुसार परीक्षा की तैयारी झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद कार्यालय ने शुरू कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया गया है। परीक्षा 11 से 14 मार्च के बीच दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जानी है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है। जिला कार्यालय का कहना है कि नौ व 10 मार्च को स्कूलों के बीच प्रश्नपत्र का पैकेट वितरित किया जाएगा। जेसीईआरटी के आदेशानुसार सभी स्कूलों को वार्षिक मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है। वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट डिज...