सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी, । जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं व 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दी हैं। इसके अनुसार 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 से 24 मार्च तक तथा नौवीं कक्षा की परीक्षा 18 से 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। नौवीं कक्षा के कुछ विषयों की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 4:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्था...