सरकारी स्कूलों में वाटर कूलर, इनर्वटर बैट्री दी गई
हापुड़, मई 12 -- कंपोजिट विद्यालय पूठा हुसैनपुर और कांवी को आरो वाटर कूलर, इनवर्टर, बैट्री, पंखों का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर जिला पंचायत सदस्य सतीश प्रमुख द्वारा किया गया। स्कूलों में इनवेटर, बैट्री, पंखे लगने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे।बच्चों की सुविधा के लिए इनवर्टर बैट्री बैंक द्वारा गिफ्ट किए गए हैं। इस दौरान स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यापक राजकुमार शर्मा, सरफराज अली, नीरज चौधरी शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष हापुड़, चंदा, माधुरी, अंजू, लता, अनीता, राधा शर्मा, अंशु चौधरी का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.