सरकारी स्कूलों में लगेगा ग्रीन समर कैंप, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का मिलेगा प्रशिक्षण
बोकारो, जून 12 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में ग्रीन समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत संचालित यह कैंप 30 जून तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं उपयोग के प्रति जागरूकता विकसित करना है। ग्रीन समर कैंप के दौरान विद्यालयों में मिशन लाइफ के प्रमुख विषयों पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, सतत खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देना, ई-कचरे एवं अपशिष्ट में कमी लाना, ऊर्जा और जल संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने जैसे विषय शामिल हैं। शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में ही सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.