सरकारी स्कूलों में लगेंगे आधार शिविर, विद्यार्थियों का होगा नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट
बोकारो, जून 18 -- जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के आधार नामांकन एवं आधार अद्यतन के लिए विद्यालय स्तर पर विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 22 जून से 3 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विद्यार्थियों के आधार नामांकन, आधार अद्यतन तथा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) से संबंधित कार्य किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार चौबे ने बताया कि विभाग द्वारा विद्यालयवार एवं तिथिवार शिविरों की समय-सारणी तैयार की गई है। प्रथम चरण में उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है, जहां विद्यार्थियों के आधार की उपलब्धता कम है या बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है। उन्होंने बताया कि आधार उपलब्ध नहीं होने अथवा एमबीयू लंबित रहने वाले विद्यार्थियों की सूची यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- 30 जून तक 1.60 लाख छात्रों का बनेगा आधार कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.