बोकारो, अगस्त 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलेगा भारत जीतेगा भारत विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा व छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा व नौंवी कक्षा से 12 वीं कक्षा तक के छात्र-छात्रा विभिन्न खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग को 27 तक कराएं एंट्रीराष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 अगस्त से 30 अगस्त तक खेलेगा भारत,जीतेगा भारत विषय पर 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को खेल में भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करना, फिटनेश व खेल उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देना है। 28 को पास द बॉल और स्पोर्ट्स बंधन, खेल स...