सरकारी स्कूलों में मेरा विद्यालय निपुण मैं भी निपुण का आकलन प्रारंभ
पलामू, अगस्त 24 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्वावधान में जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत बच्चों के अधिगम स्तर और स्कूलों का आकलन सोमवार से प्रारंभ हो गया। प्रथम चरण का आकलन 530 स्कूलों में 31 अगस्त तक किया जाएगा। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि आकलन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता के स्तर की वास्तविक स्थिति का पता लगाना तथा प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप निर्धारित दक्षताओं को प्राप्त कर सके और निपुणता की दिशा में आगे बढ़े। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जिले के 230 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.