गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम। महिला शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में मुफ्त मैमोग्राफी जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। जिले के जिन सरकारी स्कूलों में 20 से अधिक महिला शिक्षक कार्यरत हैं, वहां चरणबद्ध तरीके से मैमोग्राम कैंप लगाए जाएंगे। यह अभियान एक एनजीओ के सहयोग से संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिला शिक्षकों में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान सुनिश्चित करना है। जिले में वर्तमान में 500 से अधिक सरकारी स्कूल संचालित हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला शिक्षक कार्यरत हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लंबे समय तक व्यस्त दिनचर्या और स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता की कमी के कारण कई महिलाएं नियमित हेल्थ स्क्रीनिंग नहीं करवा पातीं। यह भी पढ़ें- जागरु...