नोएडा, अप्रैल 28 -- जिले में एक मई से विशेष अभियान चलेगा दिव्यांग बच्चों का भी नामांकन कराया जाएगानोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले में छह से 14 वर्ष के बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने के लिए एक मई से विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत श्रमिक बस्तियों, ईंट-भट्ठों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को चिह्नित कर विद्यालयों में नामांकित किया जाएगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि यह अभियान खास तौर पर स्कूल न जाने वाले और बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों पर केंद्रित रहेगा। दिव्यांग बच्चों को भी स्पेशल एजुकेटर के सहयोग से चिह्नित कर उनका नामांकन कराया जाएगा। पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिलाया जाएगा। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश ...