जमशेदपुर, मार्च 11 -- फोटो सरफराज जमशेदपुर संवाददातासरकारी एवं सहायता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सात की वार्षिक परीक्षा समेटिव असेसमेंट-2 की बुधवार को परीक्षा शुरू हुई। यह परीक्षा 14 मार्च तक चलेगी। इस परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम जिले के 1 लाख 20 हज़ार से अधिक विद्यार्थी हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 तक दो पालियों में आयोजित होगी।पहली एवं दूसरी कक्षा की परीक्षा मौखिक हुई, जबकि तीसरी से सातवीं की परीक्षा लिखित हुई, जिसमें विषयनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। कक्षा तीन से पांच के लिए 60-60 अंकों की परीक्षा ली गई। वहीं, पांचवीं से सातवीं की परीक्षा में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषय में 50-50 अंकों की परीक्षा होगी, जबकि 10-10 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.