सरकारी स्कूलों में नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा
धनबाद, जुलाई 31 -- धनबाद/प्रमुख संवाददाता। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित कक्षा 11 (प्लस-वन) विशेष परीक्षा 2026 के तहत गुरुवार को धनबाद जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पहली पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की परीक्षा बीएसएस गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई। इस पाली में कुल 79 परीक्षार्थी में 74 उपस्थित हुए। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में कला संकाय की परीक्षा आयोजित हुई। इस पाली में कुल 164 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 152 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इसके अलावा कक्षा 9 की विशेष परीक्षा मिल्लत हाई स्कूल में आयोजित की गई थी। यह भी पढ़ें- JAC 10th, 12th Compartment Exam: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा डेटशीट जारी, 7 अगस्त से होंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.