रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले के सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण शुरू हो गया है। छात्रों को समय पर किताबें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारु बनाया है, जिससे पढ़ाई बिना किसी देरी के शुरू हो सके। जिले के स्कूलों को छात्र संख्या के अनुसार पर्याप्त किताबें रुद्रपुर स्थित एएन झा इंटर कॉलेज में उपलब्ध करा दी गई हैं, जहां से चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विद्यालयों तक आपूर्ति की जा रही है। नोडल अधिकारी एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर पांडे के अनुसार कई स्कूलों में किताबें भेजी जा चुकी हैं और शेष स्कूलों में भी जल्द वितरण पूरा कर लिया जाएगा। किताबों के वितरण के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है, जो विद्यालयों तक सीधे किताबें पहुंचा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.