देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून। दून जिले के विभिन्न स्कूलों मंगलवार प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नए छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी में आयोजित प्रवेश उत्सव में कई छात्रों ने प्रवेश लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य लखन सिंह बुटोला, सीआरपी हिमांशु रतूड़ी, एसएमसी अध्यक्ष धन सिंह, शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों का स्वागत किया और अभिभावकों का आभार जताया। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कलां में छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों का एडमिशन करवाने के लिए शिक्षा अधिकारी, शिक्षक अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...