जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- अगले कुछ वर्षों में झारखंड के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था एआई आधारित हो जाएगी। राज्य सरकार ने 'झारखंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉलिसी-2026' का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक को तकनीक आधारित बनाना है, ताकि छात्रों के भविष्य को अधिक सुरक्षित और सुदृढ़ किया जा सके। नई नीति के तहत सरकारी स्कूलों में छात्रों के पढ़ाई छोड़ने (ड्रॉपआउट) के जोखिम का समय रहते एआई के जरिए विश्लेषण किया जाएगा। यह पहचान की जा सकेगी कि कौन सा छात्र पढ़ाई में पिछड़ रहा है या स्कूल छोड़ने के कगार पर है। इसके अलावा, प्रत्येक छात्र की सीखने की क्षमता के अनुसार व्यक्तिगत शिक्षण सहायता और अडैप्टिव असेसमेंट की व्यवस्था की जाएगी। इससे कमजोर छात्रों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी。

शिक्षक सहायता और आधुनिक त...