सरकारी स्कूलों में डीटीएच चैनलों से भी होगी पढ़ाई, पीएम ई-विद्या के तहत 5 चैनल आवंटित
रांची, सितम्बर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब डिश टीवी (डीटीएच) के माध्यम से भी डिजिटल पढ़ाई कर सकेंगे। छात्र-छात्राएं फ्री डिश डीटीएच और दीक्षा ऐप के जरिए अपनी कक्षाओं के अनुसार शैक्षणिक सामग्री (कंटेंट) निःशुल्क देख और सीख सकेंगे। पीएम ई-विद्या योजना के तहत झारखंड को कुल पांच विशेष डीटीएच चैनल आवंटित किए गए हैं, जिन पर 24 घंटे संबंधित कक्षाओं की सामग्री प्रसारित की जाएगी। विभाग द्वारा तय की गई व्यवस्था के तहत चैनल संख्या 93 को कक्षा 1 से 8 तक के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं, चैनल संख्या 94 कक्षा 9, चैनल संख्या 95 कक्षा 10, चैनल संख्या 96 कक्षा 11 और चैनल संख्या 97 कक्षा 12 के शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए आवंटित किए गए हैं। छात्र अपनी सुविधानुसार घर या विद्यालय में इन चैनलों और दीक्षा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.