बगहा, मार्च 18 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत नियमित रूप से भोजन मिलता रहेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों का दोपहर का खाना बंद नहीं होना चाहिए। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने इस संबंध में पत्र जारी कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में भोजन व्यवस्था लगातार और व्यवस्थित रूप से चलती रहे। इस योजना से बड़ी संख्या में छात्र लाभान्वित हो रहे हैं, इसलिए इसमें किसी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हर हाल में बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराया जाए। प्राथमिक विद्यालयों में भोजन एलपीजी गैस से ही तैयार किया जाएगा। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत पेट्रोलियम, हि...