सरकारी स्कूलों में छात्र अपने नाम से पौधे लगाएंगे
फरीदाबाद, मई 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। इस मानसून जिले के सरकारी स्कूलों में एक बार फिर हरियाली बढ़ाने की बड़ी पहल शुरू होने जा रही है। वन विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से सरकारी स्कूलों के करीब एक लाख छात्र अपने नाम से पौधे लगाएंगे। खास बात यह होगी कि छात्र केवल पौधे लगाएंगे ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। इसके लिए जिले के सभी सरकारी स्कूलों में विशेष रूप से वन महोत्सव मनाया जाएगा। करीब दो वर्ष बाद शिक्षा विभाग ने पौधागिरी योजना को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। विभाग का मानना है कि पिछली बार छात्रों की भागीदारी से लगाए गए पौधों के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। इसी को देखते हुए इस बार अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक छात्र को एक पौधा दिया जाएगा। छात्र अपने नाम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.