सरकारी स्कूलों में चहक से शुरू होगी पढ़ाई की नई उड़ान
कटिहार, मई 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में नव नामांकित बच्चों के लिए पढ़ाई की शुरुआत अब और सहज व रोचक बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर 4 मई 2026 से जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 के छात्रों के लिए तीन माह का विद्यालय तत्परता कार्यक्रम चहक लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को स्कूल के माहौल में ढालते हुए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की मजबूत नींव तैयार करना है। शिक्षा विभाग के अनुसार यह कार्यक्रम 4 मई से 31 जुलाई तक संचालित होगा।
कार्यक्रम की विशेषताएँ यदि किसी विद्यालय में अवकाश या अन्य कारणों से तीन माह की अवधि पूरी नहीं हो पाती है, तो इसे आगे बढ़ाकर तीन माह पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत बच्चों को खेल-खेल में सीखने की पद्धति अपनाई जाएगी, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.