वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। हर बोर्ड के स्कूल में एक जैसी किताबें चलाने की परिकल्पना पर बेसिक शिक्षा विभाग चरणबद्ध ढंग से कदम बढ़ा रहा है। अगले कुछ वर्षों में परिषदीय विद्यालयों की हर कक्षा में एनसीईआरटी की किताबें चलने लगेंगी। अभियान के तहत इस साल कक्षा-चार की किताबें बदली गई हैं जबकि यही बच्चे पिछले साल कक्षा-तीन में आए तो वहां भी एनसीईआरटी की किताबें शुरू की गई थीं। अगले साल कक्षा-5 की किताबों में परिवर्तन होगा। पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी की किताबें लाने के तहत इस साल कक्षा-4 में हिंदी में फुलवारी की जगह वीणा, गणित में 'अंक जगत' की जगह 'गणित मेला', विज्ञान और सामाजिक विज्ञान मिलाकर 'पर्यावरण' पुस्तक की जगह इस साल 'अद्भुत संसार', अंग्रेजी में 'स्प्रिंग' की जगह 'संतूर' को शामिल किया गया है। पिछले वर्ष इन्हीं बच्चों की कक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.