पटना, फरवरी 27 -- राज्य के सरकारी स्कूलों में खेल सामग्रियों की खरीदारी होगी। इसके लिए हर स्कूल में तीन सदस्यीय क्रय कमेटी होगी। खेल सामग्रियों की खरीदारी और स्कूल स्तर पर तीन सदस्यीय क्रय कमेटी के गठन के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार की ओर से राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और प्राथमिक एवं समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। स्कूल स्तरीय क्रय कमेटी में प्रधानाध्यापक, वरीय शिक्षक और शारीरिक शिक्षक या अनुदेशक होंगे। शारीरिक शिक्षक या अनुदेशक की अनुपलब्धता में द्वितीय वरीय शिक्षक कमेटी में शामिल किये जाएंगे। जिस स्कूल में तीन से शिक्षक होंगे, वहां विद्यालय शिक्षा समिति या विद्यालय प्रबंधन समिति के एक सदस्य कमेटी में नामित किये जाएंगे। स्कूलों द्वारा बिहार ...