फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- फरीदाबाद। शिक्षा निदेशालय ने ठंड के प्रभाव को देखते हुए खुले में प्रार्थना करवाने पर रोक लगा दी है। सुबह की प्रार्थना कक्षाओं या फिर बरामदे में कराने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा छात्रों को ठंड से बचाव के अन्य इंतजाम करने के भी आदेश दिए हैं। मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। सुबह की शुरुआत ठंड और धुंध के साथ हाे रही है, जबकि शाम को होते ठंड का असर और अधिक गहरा जाता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड व शीत लहर की आशंका व्यक्त की है। इस शीत लहर की चपेट में आकर बच्चे बीमार हो सकते हैं। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में बच्चों को ठंड से बचाने के हर स...