आजमगढ़, अप्रैल 10 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट कन्या विद्यालय ठेकमा में गुरुवार को शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव के साथ-साथ स्कूल चलो अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद परीक्षाफल वितरित किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री प्रेम नारायण सिंह, लल्लन यादव,,एआरपी विमल राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अशोक कुमार,गीता राय, सुनीता, प्रीति राय, शकुंतला आदि उपस्थित रहें। बीआरसी सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठकबरदह, हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.