मधुबनी, जनवरी 7 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता । प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 10 वीं कक्षा तक कंप्यूटर विषय न तो अनिवार्य है और न ही वार्षिक परीक्षा में इसे लेने का विकल्प दिया गया है। कंप्यूटर पढ़ाई केवल कागजों तक सीमित रह गई है, जबकि राज्य सरकार डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कर रही है। कई विद्यालयों में कंप्यूटर, लैब भवन और उपकरण भी उपलब्ध है, लेकिन उनका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। वजह साफ है छात्रों के लिए कंप्यूटर विषय न तो परीक्षा से जुड़ा है और न ही इसे लेकर कोई स्पष्ट पाठ्यक्रम लागू किया गया है। परीक्षा से असंबंधित विषय होने के कारण छात्र भी इसमें रुचि नहीं ले रहे। हाल के वर्षों में बहाल किए गए कंप्यूटर शिक्षक भी असमंजस की स्थिति में है। शिक्षकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.