कोडरमा, मार्च 13 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। अमेरिका और इजराइल का ईरान देश के साथ चल रहे युद्ध के बीच भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की हो रही किल्लत को असर कोडरमा जिला में भी देखा जा रहा है। आम लोगों के घरेलू व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में एलपीजी सिलेंडर का अभाव देखा जा रहा है। कॉमिर्शिल सिलेंडर की फिलहाल आपूर्ति बंद देखी जा रही है, जबकि घरेलू सिलेंडर के लिए इस गर्मी में लंबी-लंबी लाईन में लोग लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिख हैं। घरेलू व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों मे इसका असर पड़ने के साथ हीं अब सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए बनने वाले मीड डे मील पर पड़ता दिख रहा है। हालांकि चंदवारा प्रखंड में अभी तक किसी सरकारी स्कूल में किल्लत की समस्या सामने नहीं आयी है और गैस पर हीं मध्याह्न भोजन बन रहा है, लेकिन विगत एक-डेढ़ सप्ताह में किल्लत की समस्या बन...