सरकारी स्कूलों में अभिभावक होंगे प्रबंध समिति के अध्यक्ष
लखनऊ, जून 19 -- राजकीय माध्यमिक स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन जल्द किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सचिव प्रधानाचार्य होंगे। प्रबंध समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। अभिभावक भवन निर्माण समिति का भी अध्यक्ष बनाया जाएगा। जिन स्कूलों में इनका कार्यकाल पूरा हो गया है, वहां नए सिरे से गठन किया जाएगा। गाइड लाइन जारी कर दी गई है।अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 100 तक होगी, वहां 15 सदस्य बनाए जाएंगे। 500 विद्यार्थियों तक की संख्या होने पर 20 सदस्य और इससे अधिक संख्या होने पर 25 सदस्य बनाए जाएंगे। विद्यालय प्रबंध समिति के कुल सदस्य संख्या का 75 प्रतिशत विद्यार्थियों के अभिभावक होंगे। समिति में कुल सदस्यों की संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.