सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक शुरू, 16 सितंबर तक बारी-बारी सभी स्कूलों में होगी बैठक
रामगढ़, सितम्बर 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के शेड्यूल के अनुसार दूसरी पीटीएम बैठक का आयोजन 10 से 16 सितंबर 2026 के बीच सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया जाना है। जिसकी पहली बैठक गुरुवार को रामगढ़ जिले के विभिन्न स्कूलों में आयोजित की गई । यह पीटीएम जिले के सभी 606 सरकारी स्कूलों में 16 सितंबर तक आयोजित की जानी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नामांकित एवं पुनःनामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ना और छात्रों के 'लर्निंग गैप' को कम करने के लिए अभिभावकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करना है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और जिला स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.